देहरादून
दिनांक 25/07/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि नंदा की चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं।
सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे , जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल होने की संभावना बन रही थी। मौके पर पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 05 लोगों को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता :-*
1-विरेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव जटीपुर जिला पानीपत हरियाणा, हाल निवासी लेन- 3 बन्तकुन्ज ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर देहारदून , उम्र 32 वर्ष
2-परमजीत पुत्र ओमप्रकाश निवासी दक्षिणा पो0ओ0 घरौन्दा जिला करनाल उम्र 42 वर्ष
3- परमजीत सिंह पुत्र जय भगवान सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 42 वर्ष
4-गुरमीत सिंह पुत्र जगवीर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 34 वर्ष
5-रोहताश पुत्र जगवीर निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० मनवर सिंह नेगी
2- का० संदीप
3- कां० मोहन
4- कां० कैलाश

More Stories
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, आमजन को यातायात नियमों के महत्व के प्रति किया जागरुक, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए वितरित किए निशुल्क हेलमेट
सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ, 8 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में