देहरादून
अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत वर्तमान मे प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने तथा शान्ति भंग का प्रयास करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आपरेशन प्रहार के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 21/05/2026 की रात्रि थाना विकासनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि शिवा लॉज जीवनगढ़ में कुछ व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहे हैं तथा किसी भी गंभीर संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगडा हो रहा था, जिस पर दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये। जिस पर किसी भी गम्भीर संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगट पुलिस टीम द्वारा मौके से दोनो पक्षों के 04 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार युवकों का विवरण:*
1- केशव चावला, पुत्र मनजीत चावला, निवासी- पहाड़ी गली, विकासनगर, उम्र 20 वर्ष
2- आलम पुत्र गफ्फार, निवासी- मदीना बस्ती, विकासनगर, उम्र 21 वर्ष
3- मनदीप सिंह चौहान, पुत्र श्री रामेश्वर सिंह, निवासी-शेरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 20 वर्ष
4- विकेश रावत पुत्र लाइवर सिंह रावत, निवासी-ग्राम सौड साकरी, तहसील मोरी, जनपद उत्तरकाशी। उम्र 26 वर्ष

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री धामी ने की सहभागिता, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश: बार-बार चुनाव विकास में बाधक
सीएम धामी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया
रक्षा बंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, 20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री