पर्स स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक 05/08/2026 को वादिनी साक्षी मलवाल पुत्री धर्मानन्द मलवाल निवासी- ग्राम नारी (सतेराखाल), रुद्रप्रयाग हाल निवासी- ठाकुरपुर, नियर दुर्गा मंदिर, प्रेमनगर, जनपद देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र कर्जन रोड तिराहा से पहले रायपुर रोड पर स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर उनका पर्स, जिसमें वादिनी का आईफोन 12 रंग सफेद, रेनकोर्ट, चाबी, नगद 1500/- रुपये, आईफोन का चार्जर, इयर बड्स तथा अन्य सामग्री (लिपिस्टिक इत्यादि) थे, को झपटकर ले जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 127/2026 धारा- 304(2) BNS पंजीकृत किया गया।

*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही*
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, साथ ही पूर्व में स्नेचिंग के मामलों में प्रकाश में आये अभियुक्तो का सत्यापन कर उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो के परेड ग्राउंड के आस पास दोबारा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में स्कूटी से घूमने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो 1- आसिफ पुत्र अख्तर व 2- शाहिद पुत्र शमशाद को चेकिंग के दौरान परेड ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन, नगदी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई।

*पूछताछ के विवरण :-*

पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा रायपुर रोड पर एक महिला से पर्स चीन की घटना को अंजाम दिया था उक्त घटना में उन्हें पर्स से एक आईफोन व 1500 रुपये नगद मिले थे। उनके द्वारा पैसे और मोबाइल फोन को निकाल कर बाकी सामान पर्स सहित रायपुर पुल से नीचे नदी में फेंक दिया था। घटना में मिले पैसों में से ₹1000 हमने अपने नशे के लिए खर्च कर दिये।

गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है। दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण*

1- आसिफ पुत्र अख्तर निवासी 43 गांधी रोड, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

2- शाहिद पुत्र शमशाद निवासी 43 गांधी रोड थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*

1- आईफोन 12 – 01 (कीमत 50,000/- रुपये)
2- 500/- रुपये नगद
3- घटना में प्रयुक्त स्कूटी एविएटर सं0- UK07AA7831 रंग सिल्वर

*आपराधिक इतिहास*
*अभियुक्त आसिफ पुत्र अख्तर*

1- मु0अ0सं0- 133/2025 धारा- 303(2),317(2) BNS) कोतवाली डालनवाला, देहरादून

*पुलिस टीम*

1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी कोतवाली डालनवाला, देहरादून
2- व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला
3- उ0नि0 विक्की टम्टा, चौकी प्रभारी करनपुर
4- उ0नि0 बलबीर सिंह, चौकी प्रभारी नालापानी
5- अ०उ०नि० तेजपाल सिंह
6- हे0का0 चैन सिंह भण्डारी
7- का0 विजय सिंह
8- का0 अरविन्द भट्ट

About Author

You may have missed