देहरादून
कोतवाली डोईवाला पर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली डालनवाला पर कोरोनेशन अस्पताल से 01 डैथ मैमो प्राप्त हुआ, चूंकि मृतक उपरोक्त को 108 एम्बुलेन्स द्वारा डोईवाला क्षेत्र से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल में दिनांक 09/10/24 को भर्ती कराया गया था, जिसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी। सूचना पर कोतवाली डोईवाला से पुलिस बल तत्काल कोरोनेशन हास्पिटल पहुंचा।
डोईवाला पुलिस द्वारा अस्पताल पहुचंकर मृतक उपरोक्त के शव की तलाशी लेने पर कोई पहचान संबंधी परिचय पत्र इत्यादि नहीं मिला है और न ही मृतक के पहचान के सम्बन्ध मे कोई जानकारी हुयी। अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु आसपास लोगों व विभिन्न माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया परन्तु मृतक के सम्बन्ध मे कोई लाभप्रद जानकारी नहीं हो पाई है। उक्त अज्ञात शव का पंचायतनामा भरने के उपरान्त शव को कोरोनेशन अस्पताल मोर्चरी मे शिनाख्त हेतु नियमानुसार 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया।
डोईवाला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमो से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के उपरान्त भी शव की शिनाख्त नही होने पर निर्धारित समयावधि पूर्ण होने व शव-क्षति के दृष्टिगत डोईवाला पुलिस द्वारा आज दिनाक 07-11-2024 को मृतक का सम्बन्ध हिन्दू धर्म से होने पर पूरे हिन्दू विधि-विधान के अनुसार शव का दाह-संस्कार लक्खीबाग शमशान घाट पर किया गया।
उक्त अज्ञात मृतक के परिजनो की तलाश की जा रही है, नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लायी जाएगी।
*पुलिस टीम:-*
कानि0 युवराज सिंह
रि0का0 अजय चौहान

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री