देहरादून
लोक पर्व हरेला के अवसर पर दून पुलिस द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आई0जी0 गढ़वाल परिक्षेत्र तथा एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में देवभूमि युवा संगठन द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया, इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया, कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में लगभग 250 की संख्या में फलदार तथा छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
हरेला पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा रायपुर क्षेत्र में मालदेवता में भी वृक्षारोपण कर आम जन को अपने आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
हरेला पर्व के दौरान जनपद के सभी थाना/चौकी परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण करते हुए पूर्व से लगे पौधों व क्यारियों का भी सौंदर्यकरण किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के अलावा देवभूमि युवा संगठन से आशिष नौटियाल (अध्यक्ष), दीपक नौटियाल (सचिव), श्रीमती भावना विश्वनाथ (एक्सक्यूटिव डायरेक्टर, बेर्निगाढ़ हाइड्रो पॉवर लिमिटेड) व अन्य पुलिस अधिकारी गण व आमजन उपस्थित रहे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री