
देहरादून
भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR) पोर्टल पर एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत थाने पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उक्त मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग हेतु लगाया जाता है।
कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग कंपनियों के गुम हुए 15 मोबाईल फोन कीमत करीब 340000/- कोे सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद कर आज दिनाँक 31/07/2026 को मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, आमजन को यातायात नियमों के महत्व के प्रति किया जागरुक, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए वितरित किए निशुल्क हेलमेट
सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ, 8 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर