देहरादून
गुमशुदाओ की तलाश हेतु वर्तमान मे सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को गुमशुदाओ की तलाश हेतु टीमें बनाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना बसंत विहार को थाना क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की के परिजन द्वारा उनकी नाबालिक लड़की के गुम हो जाने के संबंध में सूचना दी गयी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बसंत बिहार पर पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा की तलाश प्रारंभ की गई। टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक लड़की की तलाश हेतु आईएसबीटी रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर तलाश करते हुए गुमशुदा नाबालिक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा गुमशुदा लड़की की तलाश हेतु सूचना सोशल मीडिया पर भी प्रसारित/ प्रचारित की गई। टीम द्वारा की गयी त्वरित करवाई व अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक लड़की को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिक युवती को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० अशोक राठौड़, थानाध्यक्ष बसंत विहार
2- का० अनुज
3- म०का० अनुराधा

More Stories
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक, सम्बन्धित अधिकारियों की लापरवाही पर मुख्य सचिव ने जताई कड़ी नाराजगी
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु