देहरादून
दिनाँक 03-02-24 को वादिनी द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी के उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को मोनू नामक एक व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं भगाकर ले गया है । जिस पर थाना *राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0- 24/2024 धारा: 363 भादवि* पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गई साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक एवं मोबाइल सर्विलांस की भी सहायता ली गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मोनू को बापूधाम मधुबन क्षेत्र जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्ज़े से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
मोनू सैफी पुत्र शाहिद सैफी निवासी ब्लॉक 3 बापूधाम थाना मधुबन जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र – 20 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक शोएब अली चौकी प्रभारी आईटी पार्क थाना राजपुर
2- म0उ0नि0 भावना
3- हेड कांस्टेबल संतोष कुमार

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री