देहरादून
दिनाँक 30-11-2025 राजस्व क्षेत्र बरौथा तहसील चकराता में पीडिता द्वारा अपने गाँव के एक व्यक्ति मुकेश चौहान द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किये जाने से संबंध में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-03/25 धारा 64(2)G/351/308 BNS बनाम मुकेश चौहान पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना दिनाँक 02-12-2025 जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को स्थानान्तरित होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार उक्त अभियोग की विवेचना म०उ०नि० हेमा बिष्ट के सुपुर्द की गई।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान निवासी ग्राम बिजनू तहसील चकराता देहरादून की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आज दिनाँक 04-12-2025 को मुखबिर तथा संर्विलास के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त मुकेश चौहान को लाखामण्डल पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
मुकेश चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान निवासी ग्राम बिजनू, तहसील चकराता, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता
2- म०उ०नि० हेमा बिष्ट
3- अ0उ0नि0 युद्धवीर सिंह
4- हे0कानि0 उमेश कुमार
5- कानि0 मुनेश रावत
6- कानि0 सुधीर
7- कानि0 जितेन्द्र चौधरी *(एसओजी देहरादून)*

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश