
देहरादून
आज जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा घंटाघर, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला आदि स्थानों का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर यातायात के दबाव वाले स्थानों का जायजा लिया साथ ही यातायात के दबाव के कारणों तथा दबाव को कम करने के संभावित उपायों पर चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सभी मुख्य मार्गो पर पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वाहनों को उक्त स्थान पर पार्क करवाने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण न होने देने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
भ्रमण के बीच दोनों आलाधिकारी पलटन बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंचे, औचक निरीक्षण के दौरान बाजार में आने वाली महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा की दृष्टि से CNI चौक पर महिला सुरक्षा सहायता केंद्र बनाए जाने तथा महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में बाजार खुलने से लेकर बंद होने तक महिला पुलिसकर्मियों तथा महिला गोरा चीता की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार में आयी महिलाओं के संग वार्ता कर सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर उनकी राय जानी तथा महिला सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया