देहरादून
शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं यातायात में बाधक बन रहे फुटपाथों, सड़क किनारे से अवैध पार्किेग एवं पोल इत्यादि को चिन्हिकरण करते हुए हटाने एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर ने संयुक्त रूप से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद के घंटाघर -एस्लेहाॅल-दिलाराम चौक का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क किनारे शाॅपिंग काम्पलेक्स, माॅल, दुकानों आदि में अवस्थित पार्किंगं क्षमता की भी जानकारी लेते हुए पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि किसी भी सूरत में वाहन सड़क किनारे अथवा फुटपाथ पर पार्क नही होना चाहिए, सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सड़क को सुव्यवस्थित बनाते हुए यातायात सुचारू बनाये रखने में अपने विभाग से सम्बन्धित बताये गए कार्य को पूर्ण करते हुए साथ ही यातायात में बाधक बन रहे पोल, अव्यवस्थित निर्माण आदि को सुव्यवस्थित करने अथवा हटाने के सख्त निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को वाहनों को प्रतिष्ठानों के पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करवाने तथा यातायात में बाधक बन रहे सड़कों पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान, अधि0अभि लोनिवि डी.सी नौटियाल सहित सिंचाई, लोनिवि, विद्युत, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री