देहरादून
शारदीय नवरात्रि पर ‘द क्रिएटिव हब’ की और से एक अक्टूबर को कैनाल रोड स्थित लकसूरिया फार्म बाई सॉलिटियर में बारहवी डांडिया नाईट विद गरबा रास का आयोजन मेफेयर हाइलैंड के सहयोग से किया जा रहा हैं। इस मौके पर महिलाओं की फिटनेस का ध्यान रखते हुए पावर गरबा फिटनेस राउंड का विशेष आयोजन होगा। साथ ही दिल्ली के नवाब साहब का डीजे बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित होटल सोलिटेयर में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्रिएटिव हब की डायरेक्टर मीतू बंसल ने ये जानकारी दी। इस मौके पर मीतू ने बताया कि महिलाए अक्सर अपने स्वस्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं, ऐसे में इस बार गरबा के साथ फिटनेस को जोड़ा गया हैं। इस आयोजन में इंस्ट्रक्टर वैशाली चौहान महिलाओं को पावर गरबा फिटनेस के माध्यम से स्वस्थ रहने के टिप्स देंगी। कार्यक्रम की शुरुआत माता की आरती से होगी। इसके बाद डांडिया और गरबा का ट्रेडिशनल राउंड होगा। इसके पश्चात् महिलाओं के लिए पावर गरबा राउंड का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के नवाब साहब के डीजे बैंड के माध्यम से अलग-अलग प्रस्तुतिया होंगी। मीतू बंसल ने ये भी बताया की हमारी और से इवेंट और वेडिंग के सभी काम किये जाते हैं. हिमालयन ट्री और मेटल आर्ट इस आयोजन के विशेष सहयोगी रहेंगे। राजस्थानी और गुजराती फ़ूड स्टॉल भी डांडिया नाईट में विशेष रहेंगे। पत्रकार वार्ता में होटल सोलिटेयर के ओनर ऋषि बंसल, लीड कोरियोग्राफर मीनाक्षी, कॉर्डिनेटर योगेंद्र कुमार और मेफेयर हाइलैंड से भानु प्रिया आदि उपस्थित थे।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश