देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज कैम्प कार्यालय में जनपद की सड़कों को लेकर फेसबुक पेज एवं ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई 15 शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने फेसबुक पेज एवं ई-मेल पर प्राप्त हुई शिकायतों की क्रमवार समीक्षा करते हुए समय सीमा निर्धारण कर सम्बन्धित अधिकारियों को शकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही कुछ सड़कों पर 2-3 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा 30 सितम्बर से पूर्व सभी सड़कों के सुधारीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने- अपने कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित सड़कों को यथाशीघ्र गड्डामुक्त बनाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
देहरादून की सडकों को पैचलेस बनाने हेतु एवं सड़कों के बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन के तहत एक पोर्टल/पेज/मेल आई०डी० बनायी गयी है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला प्रशासन देहरादून शहर के नागरिकों के लिए एक सुरक्षित जीवन शैली सुनिश्चित करने तथा जनपद देहरादून की सड़कों से संबंधित शिकायतों को दूर करने व सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों/जनमानस से अनुरोध किया है कि देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए पेजhttps://www-facebook-com/Patchless&Roads&Of&Dehradun पर लिखें या हमें संदेश भेजें या सीधे हमें ई-मेल आईडी patchlessroadsofdehradun@gmail-com पर मेल भी कर सकते हैं।
बैठक में प्रमुख अभियन्ता विभागीय अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग इं0 अयाज अहमद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, अधि.अभि लोनिवि डी.सी नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं अभियन्ता उपस्थित थे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री