देहरादून
उत्तराखण्ड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 प्रख्यापित किये जाने के सम्बन्ध में। उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 07.03.2025 के कम में शासनादेश दिनांक 20.03.2025 द्वारा 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों का सृजन किया जा चुका है। उक्तवत विशेष शिक्षा शिक्षकों के सृजित 135 पदों पर भर्ती किए जाने हेतु उत्तराखण्ड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 को प्रख्यापित किये जाने का प्रस्ताव किया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के प्रारम्भ होने की दशा में उक्त कार्यक्रम के कियान्वयन हेतु पंचायतीराज विभाग को अधिकृत किये जाने एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के अंतिम वर्ष 2025-26 का कियान्वयन के सम्बन्ध में। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के प्रारम्भ होने की दशा में उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु पंचायतीराज विभाग को दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से अधिकृत किये जाने का निर्णय लिया गया है।
विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग। उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा के वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन/ द्वितीय सत्र आहूत किये जाने के संबंध में। उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा के वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन / द्वितीय सत्र के स्थान एवं तिथि निर्धारण हेतु मा० मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया गया है।
मा० एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किये जाने हेतु गठित मंत्रिमण्डलीय उप समिति के सुझावों/ संस्तुतियों के संबंध में। मा० एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किये जाने हेतु गठित मंत्रिमण्डलीय उप समिति के सुझावों/ संस्तुतियों को मा० मंत्रिमण्डल के संज्ञानार्थ प्रस्तुत किया गया है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया