हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। हजारों श्रद्धालुओं ने यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। स्नान-पूजा अर्चना के साथ ही लोग दान-पुण्य कर रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है।
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से रविवार को हरिद्वार पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह और आरपीएफ प्रभारी डीएस चौहान ने डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन परिसर, आरक्षण कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म पर चेकिंग की गई। इसके साथ ही यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई।
यात्रियों के बैग खुलवाकर चेक किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र को सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पांच सुपर, 16 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा है।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार