अपनी स्वराशि में विराजमान हैं देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियों की सौगात।

 

देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में संचार कर रहे हैं। मीन राशि में आने से देवगुरु बृहस्पति कई राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएंगे। जानें प्रभाव-

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। इसलिए इन्हें देवगुरु बृहस्पति कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु बृहस्पति शुभ फल ही प्रदान करते हैं, हालांकि कुछ विषम परिस्थितियों में ही गुरु ग्रह अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह वर्तमान में अपनी राशि मीन में विराजमान हैं। इसके साथ ही इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह भी मौजूद हैं। गुरु को देवताओं का गुरु माना गया है और शुक्र को दैत्यों का गुरु कहा जाता है। जानिए देवगुरु बृहस्पति के मीन राशि में होने से किन राशि वालों को होगा लाभ-

मिथुन– बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। जातकों को धन लाभ की उम्मीद है। इस दौरान आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है।

30 साल बाद सोमवती अमावस्या पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन 5 कामों से मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

कर्क– कर्क राशि वालों के लिए गुरु ग्रह तरक्की के नए रास्ते खोलेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। लेखन आदि से जुड़े जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा। धन-दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन– गुरु ग्रह आपकी राशि में ही विराजमान हैं, ऐसे में देवगुरु बृहस्पति की आप पर विशेष कृपा रहेगी। गुरु ग्रह को धनु व मीन राशि वालों का स्वामी ग्रह माना जाता है। गुरु कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच होते हैं। मीन राशि वालों को इस दौरान आमदनी की बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। नया व्यापार शुरु करने के लिए समय अनुकूल है। निवेश के लिए समय अच्छा है।

About Author

You may have missed