देहरादून
आज गुच्चुपानी स्पॉट पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,यहां एक युवक का शव बरामद किया गया है. पूरी घटना को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है. हत्या का मामला देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र का है।
दरअसल देहरादून के गुच्चुपानी पिकनिक स्पॉट पर एक युवक का शव बरामद किया गया है. पुलिस को शव है कि यह हत्या का मामला है. शव के मिलने के बाद वहां के लोगों ने यह सूचना कैंट पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची.
जांच के बाद मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की गई है. उसका नाम मोहसिन बताया जा रहा है. मृतक कल शाम से लापता था. युवक की हत्या के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. आस-पास के सारे सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रही है. पुलिस जल्द ही इस केस का खुलासा कर लेगी.

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री