16 दिसंबर प्रिय दर्शनी शौर्य सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की शिरकत।

597 views          

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रातव के संयुक्त नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन से गांधी पार्क होते हुए घण्टा घर तक प्रिय दर्शनी शौर्य सम्मान समारोह 16 दिसम्बर, 2021 के उपलक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। मशाल जुलूस में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 16 दिसम्बर को देहरादून के परेड ग्राउण्ड में भारत-पाकिस्तान यु़द्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में विशाल जनसभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसी उपलक्ष में आज देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन से गांधी पार्क होते हुए घण्टा घर तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जलूस को पार्टी कार्यकर्ता बिमला मन्हास एवं संयोगिता रानी ने कांग्रेस भवन में जनरल विपिन रावत जी की याद में जल रली अखण्ड ज्योति से प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 16 दिसम्बर, 1971 भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन था। इस दिन लौह महिला, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के मजबूत इरादों से ले0जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा जी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की बदौलत भारत ने पाकिस्तान पर एक ऐतिहासिक विजय हांसिल की थी, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान का विभाजन होकर एक नया देश बांग्लादेश बना। 16 दिसम्बर, 2021 को इस ऐतिहासिक विजय की स्वर्णिम (50वीं) वर्षगांठ है। 1971 के युद्ध में शामिल भारतीय सेना के समस्त युद्ध नायकों एवं शहीदों की याद में दिनांक 16 दिसम्बर, 2021 को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देहरादून के परेड ग्राउण्ड में एक भव्य ‘‘सम्मान समारोह’’ आयोजित किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री राहुल गांधी जी युद्ध के नायकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्रवान करते हुए कहा कि सम्मान समारोह जनसभा में अपने साथियों सहित बढ़चढ कर प्रतिभाग करें।

राजीव महर्षि ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि इसी उपलक्ष में कल दिनांक 13 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 09ः00 बजे देहरादून के दिलाराम चैक से चीडबाग स्थित युद्ध स्मारक तक प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कंाग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पद यात्रा करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विधायक मनोज रावत, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द प्रताप, राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, शांति रावत, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, आशा टम्टा, पूरण सिंह रावत, अशोक वर्मा, अमरजीत सिंह, विरेन्द्र पोखरियाल, संजय शर्मा, राजेश्ज्ञ शर्मा, कमलेश रमन, जसवीर रावत, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, गोपाल भट्ट, संग्राम पुण्डीर, आचार्य नरेशानन्द नौटियाल, सूरत सिंह नेगी, प्रभुलाल बहुगुणा, मोहन काला, देवेन्द्र सती, ओमप्रकाश सती, विजय गुप्ता, गुलशेर मियां, सरेाज ढौंडियाल, आनन्द बहुगुणा, नवीन रमोला, अभिनव थापर, दिवाकर चमोली, मानवेन्द्र सिंह, मनमोहन शर्मा, सौरभ ममगाई, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, आदर्श सूद, नेमचन्द आदि अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

About Author

           

You may have missed