देहरादून
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने वाले सभी मतदाताओं, नागरिकों, निर्वाचन में लगे कार्मिकों और तमाम पार्टीजनों का शांतिपूर्वक निर्वाचन संपन्न करवाने पर आभार व्यक्त किया है।
महर्षि ने कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता के व्यापक हित में क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों को पूरे चुनाव अभियान में विमर्श के केंद्र में रख कर लोगों को जागरूक किया और खासकर उत्तराखंड की अस्मिता से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ़ मुखरता से बात उठाई। कांग्रेस भविष्य में भी उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष ज़ारी रखेगी।
महर्षि ने कहा कि तमाम अवरोधों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस मुस्तैदी के साथ सत्तारूढ़ दल के कुप्रचार और जनता को भ्रमित करने के अभियान के विरुद्ध लोहा लिया, वह बेहद उत्साहजनक रहा है। उन्होंने प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस को आशीर्वाद देने वाले मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनहित के हर मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा जनता जनार्दन के साथ खड़ी होगी और अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेगी।
महर्षि ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी सात्विकता से चुनाव लड़ा जबकि सत्तारूढ़ भाजपा ने धनबल का भौंडा प्रदर्शन किया। प्रदेश की जनता ने भी इस बात को शिद्दत के साथ महसूस किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस हर स्थिति में जनता के साथ खड़ी होगी।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक