
देहरादून
चुनावी प्रचार प्रसार अंतिम चरण में आते ही सभी प्रत्याशियों ने जन समर्थन पाने की कोशिशें तेज कर दी है. इसी कड़ी में उत्तराखंड की रायपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने रायपुर विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया जहां तमाम जनसैलाब देखने को मिला।
अपने संबोधन के दौरान हीरा सिंह बिष्ट ने जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। हीरा सिंह बिष्ट ने भी आने वाले सालों के विज़न के बारे में बताते हुए लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, स्वास्थ्य शिक्षा व समाज से जुड़ी योजनाएं लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनता से 14 फ़रवरी के दिन लोकतंत्र द्वारा दिए गए मताधिकारों का प्रयोग करते हुए विकास के समर्थन में भारी संख्या में उपस्थित होकर मतदान करने की अपील भी की।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त