देहरादून प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 33558 अतिरिक्त आवास आवंटित किए गए हैं। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किए जाने का अनुरोध किया था। उत्तराखंड में योजना की टाइम बाउंड प्रगति को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में 33558 अतिरिक्त आवास आवंटित किए जाने को मंजूरी दी गई है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया