हरिद्वार
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला और रानीपुर गेट आज से पर्यटकों के लिए खुल गए हैं। 15 जून तक पर्यटक यहां जंगल सफारी कर सकेंगे।
मंगलवार सुबह डिप्टी डायरेक्टर केकशा नसरीन ने हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों को रवाना किया। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन भी आज पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। अब पर्यटक इस जोन में डे विजिट के अलावा रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे। स्थानीय विधायक ने रिबन काटकर हरी झंडी दिखाते हुए भ्रमण पर आए पर्यटकों के कैंटर वाहन को रवाना किया।
बताते चलें कि बरसात के दौरान 15 जून को हर वर्ष ढिकोला जोन बंद कर दिया जाता है और 15 नवंबर को इसे खोला जाता है। पार्क निदेशक डॉ. धीरज पांडे ने बताया कि आज पहले दिन कैंटर एवं जिप्सी वाहनों में पर्यटक इस जोन के भ्रमण के लिए रवाना हुए। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखने के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। पार्क के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्ष भारी संख्या में देशी व विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते है। पहले दिन भ्रमण पर रवाना हुए पर्यटक काफी उत्साहित दिखे। भ्रमण के दौरान पर्यटक यहां बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री