देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुश्री वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल एवं सुश्री वंदना कटारिया के परिवारजन मौजूद थे।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार