मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी में बनी झील में जलमग्न होटलों/भवनों के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 61.09 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार एवं मदननेगी के विभिन्न गांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत हैं, को 06 माह के किराये के भुगतान हेतु ₹ 4 हजार प्रति माह प्रति परिवार की दर से कुल ₹ 19.28 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि में से प्रत्येक जनपद हेतु अनटाइड फण्ड के अर्न्तगत कुल ₹ 13 करोड़ की धनराशि जनपदों को अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत श्रद्धा एन्कलेव में सीवर लाईन बदलने एवं संधू एन्कलेव और प्रियदर्शिनी एन्कलेव में एस०पी०एस० निर्माण हेतु धनराशि ₹ 2.43 करोड के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लान्सनायक रेवाधर के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लान्सनायक रेवाधर के नाम पर ‘‘शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतीखान’’ किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया