देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित सचिवालय सुरक्षा दल के 15 रक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा आशा व्यक्त की सचिवालय सुरक्षा दल के चयनित रक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हम सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य कर प्रदेश के समग्र विकास में योगदान देना होगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी भी उपस्थित थी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां