देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में शिक्षाविद् व चिन्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षाविद्, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक कुशल राजनीतिज्ञ, विद्वान और स्पष्टवादी नेता थे। राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान अविस्मरणीय है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

More Stories
चोरी की घटना में 2 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे बांग्लादेशी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी, रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान
दून पुलिस की वारंटियाें पर ताबडतोड कार्यवाही, 2 दिवस में 13 वारंटियो को किया गिरफ्तार