देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा इंवेस्टर समिट में किए गए सभी कार्यों के रखरखाव एवं निगरानी हेतु निर्देश दिये गये। इस क्रम में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा देहरादून शहर में इन्वेस्टर सम्मिट के दौरान किये गये डेकोरेशन/रिडवलपमेन्ट के कार्यो की निगरानी DICCC के अन्तर्गत लगाए गए कैमरो की मदद से करवाई जा रही है । जिलाधिकारी देहरादून ने यह भी आदेश दिए की जो जगह DICCC के कैमरो की नजर से दूर हैं वहां कि फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी करवाई जा रही है जिससे पूरे देहरादून शहर में हुए कार्यों का रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके ।
जिलाधिकारी देहरादून के अनुसार यह प्रयास किया जायेगा कि पूरे देहरादून शहर में हुए कार्यो को सी.सी.टीवी कैमरे से मॉनीटर किया जा सके।

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई