पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
देहरादून
भर्ती परीक्षा घोटाले में विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है … और उसी मांग पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष की कोशिश अगले 5 साल तक भर्ती परीक्षाओं को ना कराने देने की है …. जबकि राज्य सरकार का संकल्प है कि बेरोजगार युवाओं को भर्ती परीक्षाओं के जरिए रोजगार देने का काम किया जाय । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक सेवा आयोग के तरफ से जो भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हुआ है पहले वह सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी हो जाए उसके बाद अगर सीबीआई जांच की जरूरत पड़ती है तो सीबीआई जांच कराने के लिए भी सरकार तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष का एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम इस समय जनता को भटकाने का है और बेरोजगार युवाओं को भी भटकाने का काम कांग्रेस ही कर रही है ।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर