चंपावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं इसी कारण लोगों की उनके प्रति विशेष श्रद्धा रहती है, सभी की आस्था का यह प्रमुख स्थल है। यहां से मनोकामना पूर्ण होने से लोगों को मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ ही उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों आदि से भी बातचीत की तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के सहयोग से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसके लिये शासन से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया