देहरादून
सुप्रीम कोर्ट के धारा 370 हटाने के फैसले का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक हुई जम्मू कश्मीर के जनता की जीत । धारा 370 हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया है मुख्यमंत्री ने कहा सुप्रीम कोर्ट का फैसला जम्मू कश्मीर के जनता की जीत है साथ ही मुख्यमंत्री ने फैसले को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो की जीत बताया,बताते चले की धारा 370 हटाए जाने को लेकर भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहर लगाई इसके बाद उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फैसले पर रिएक्शन सामने आया उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए इसे जानता के हक की जीत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जो ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया उसे आज उच्चतम न्यायालय ने भी सही ठहराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से जम्मू-कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे तथा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही निवेश बढ़ेगा तथा राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च