देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है। इसलिए मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियों प्रदान की जा सकती हैं।

More Stories
सरेराह युवती से मारपीट कर लूटा मोबाइल, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूटेरे को गिरफ्तार कर खिलायी जेल की हवा
नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से युवती को किया बरामद
पटेलनगर नगर क्षेत्र में युवती से मारपीट करने वाले 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने लिया हिरासत मे, कैफ़े में अपने दोस्तों ले साथ बर्थडे पार्टी में गयी थी युवती