देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहां का वातावरण हर आगंतुक को दिव्यता से परिपूर्ण कर देता है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई