नई दिल्ली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-1 व 2 के कार्याे को पूर्ण करने की अवधि बढ़ाये जाने के लिये 03 अप्रैल, 2023 को अनुरोध किया गया था जिसके क्रम में अवशेष कार्याेे को पूर्ण करने हेतुु भारत सरकार द्वारा 31 मार्च, 2024 तक समय-सीमा बढ़ाये जाने के लिये मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया।
बैठक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के अन्तर्गत प्रेषित प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 150 से 249 जनसंख्या वाले बसावटो को भी इस योजना के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु पुनः अनुरोध किया गया जो कि उत्तराखण्ड जैसे भौगोलिक राज्य के लिये नितान्त आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री ने इसका परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास के अवशेष लक्ष्य के विषय में आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड सरकार की वर्तमान स्थिति को देखते हुये अतिरिक्त आवंटन के लिए प्रयास किया जायेगा।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से लोहा लेते बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर जताया गहरा दुःख, शोक संवदेना की व्यक्त
कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद कृषि सहायकों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, कृषि सहायकों के मानदेय 8300 से बढ़ाकर 12391 किया गया
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग पर करारा प्रहार, रानीपोखरी–थानों में बड़ी कार्रवाई 27 बीघा में फैली अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त