देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जौलीग्रांट स्थित गेस्ट हाउस में केन्द्रीय मंत्री से राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों व समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी का शॉल ओढाकर अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान