देहरादून: मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला अधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने चेतावनी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। राजधानी देहरादून में मुख्य रूप से आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। कुछ क्षेत्रों में तीव्र बौछार पड़ेंगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में देहरादून में 1.3 एमएम, पंतनगर में 13.5 एमएम, मुक्तेश्वर में 3.6 एमएम तथा नई टिहरी में 0.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च