खटीमा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया। झण्डा लगाने के दौरान उनकी पत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद थी।
इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है, जिसके क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान,शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है।
उन्होंने समस्त राज्यवासियों से आज़ादी के प्रतीक “तिरंगा झण्डे“ को अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया।

More Stories
भारी बारिश के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर दून पुलिस, भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत
हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश