देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को भी इस सफलता में उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश करेगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।

More Stories
प्रेम नगर क्षेत्र में एटीएम तोडकर चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पर्यटन मंत्री ने कोलकाता ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में किया प्रतिभाग, कहा दुनिया के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनकर उभर रहा है देवभूमि उत्तराखंड, उत्तराखंड का बंगाल से एक विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव है: महाराज
देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य, सेक्टर-05 के नागरिकों और संगठनों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव, आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041”- बंशीधर तिवारी