देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ‘डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सामाजिक न्याय के लिये डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समभाव को मजबूत बनाने वाला संविधान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और समाज में बराबरी का हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की है।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश