मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी आयुक्त डॉ. प्रशांत आर्य को शराब की बिक्री और बरामदगी की निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चैकपोस्ट में निगरानी के लिए सीसीटीवी आदि लगाए जाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को “इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम” ( ESMS) पोर्टल पर प्रतिदिन सभी जनपदों में अवैध शराब को लेकर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने निर्देश दिये हैं कि शराब की दुकानों में पिछले 2 सालों से प्रतिदिन की बिक्री का विश्लेषण कर अचानक शराब की बिक्री में आई तेजी को मॉनिटर किया जाए। उन्होंने आबकारी अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले 2-3 दिनों में पूर्ण कराए जाने के सख़्त निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की ट्रेसिंग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के साथ लगातार सहयोग किया जाए।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, प्रताप शाह, आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य समेत आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
देहरादून

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा