छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला, *साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में आमजन तथा स्कूली छात्र छात्राओं को साइबर अपराधों, नशे के दुष्प्रभाव तथा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों व बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम मे आज दिनांक 14/11/2026 को दून पुलिस द्वारा होरावाला विकासनगर स्थित पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज होरावाला विकासनगर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग एवं साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी विवरण साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने के लिए जागरूक किया गया एवं किसी भी अपरिहार्य स्थिति में बिना डरे अपने अभिभावकों, शिक्षकों एवं पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आस-पास के लोगों को भी साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक करें।

About Author

You may have missed