देहरादून
अक्टूबर बुधवार रात उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस और स्थानीय जनता के बीच जो हुआ उसने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल उठा दिए हैं। जसपुर ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस के खिलाफ हत्या का मुकदमा सहित 6 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नैशनल हाइवे जाम कर बैठे लोगों को जानकारी देकर वहां से हटाया गया। मुरादाबाद के इनामी खनन माफिया जफर को पकड़ने पड़ोसी राज्य पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस से क्या बड़ी चूक हो गई? क्या आने से पहले यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को सूचित नहीं किया था? इस घटना के बाद तमाम सवाल हैं जो घुमड़ रहे हैं।
उत्तराखंड पुलिस को नहीं थी जानकारी
मुरादाबाद के इनामी खनन माफिया जफर के बारे में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि वह उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में है। यूपी पुलिस को पता चला कि वह ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर में है। घर को चारों ओर से घेर लिया गया। ब्लॉक प्रमुख भुल्लर के परिवारवालों से नोक-झोंक हुई। बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग शुरू हो गई। इसमें गुरताज की पत्नी की मौत हो गई। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यूपी पुलिस ने दबिश देने से पहले उत्तराखंड पुलिस को सूचना नहीं दी थी। उत्तराखंड पुलिस के बयानों से तो यही लग रहा है। DIG नीलेश आनंद भरणे ने बताया था कि हम मामले की जांच करेंगे डॉग स्कॉड से लेकर बेलिस्टिक एक्सपर्टस तक को बुलाया जाएगा। इससे हम यह पता चलेगा किसकी गोली से यह मौत हुई है। उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस बिना सूचना के यहां आई थी। वह लोग सादी वर्दी में थे। हमने इस मामले में 6 धाराओं 302,147,148,149,452,504,120B, के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश