मसूरी
आज दिनांक 13/09/2024 की सुबह करीब 5:00 a.m पर एक टाटा टियागो कार UP-46M/6977 ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर गहरी खाई में गिर गई, जिसकी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर सर्विस व एसडीआरएफ को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कार में फंसे सभी 06 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया, कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे। घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी, जबकि 04 अन्य कार सवार घायल है, जिन्हें उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया है। घटना में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
*नाम पता मृतक व घायल*
1- अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब- 32 वर्ष *(driver मृतक)*
2 – गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष *(घायल)*
3 – अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष *(मृतक)*
4 – राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश , उम्र करीब -30 वर्ष ।*(घायल)*
5 – मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र- 28 वर्ष *(घायल)*
6 – सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर उम्र 27 वर्ष *(घायल)*

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री