देहरादून
दिनांक 01-07-2024 को रात्रि 11:30 बजे थाना राजपुर पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी रोड शिव मंदिर से ऊपर एक वाहन (कार) सड़क से नीचे खाई मे गिर गई है ।
सूचना पर थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर एक वाहन आर्टिगा संख्या UK07TB8995 TAXI सड़क से लगभग 30-40 मीटर नीचे गिरा था ,वाहन मे 04 लोग सवार थे । चारों को SDRF की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया , जिसमे एक लड़की मुस्कान को अधिक चोटे आई थी बाकी 03 लोगों को हल्की चोटे थी !सभी को तुरंत कोरेनेशन अस्पताल ले जाया गया । अस्पताल मे इलाज के दौरान मुस्कान की मृत्य हो गई। पूछताछ मे जानकारी हुई कि उपरोक्त सभी लोग कल रात्रि ऑफिस का वाहन लेकर गुमने निकले थे !
*नाम पता मृतक-*
मुस्कान भट्ट पुत्री कीर्ति राम भट्ट उम्र 20 वर्ष निवासी दीप नगर थाना नेहरू कालोनी देहरादून
*घायल*
1-प्रदीप चंद्रा पुत्र कलम राम उम्र 22 वर्ष निवासी बडोवाला देहरादून चालक
2-गौरव पुत्र ठाकुर सिंह निवासी- प्रेम नगर देहरादून उम्र 23 वर्ष
3-अनिशा पुत्री संजय सैनी निवासी – बलासुन्दरी मंदिर राजपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर