मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी आद् आसपास हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया मसूरी के पास कैम्पटी फॉल के झरने ने एकाएक रोद्ध रूप ले लिया जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। कैम्पटी फाल के झरने के पिक्राल रूप ले लिया ओर झरने के पानी के साथ भारी मात्रा में मलवा बह कर आया जिससे पानी सफेद धारा की जगह मटमैला हो गया वह मुख्य मार्ग से भी पानी का तेज वहाव आने से लोगो की दुकान में घुस गया ओर दुकान में रखा सामान भी खराब हो गया। कैंपटी फॉल क्षेत्र में रविवार को कैंपटी फॉल रौद्र रूप में दिखा। जिससे पर्यटक काफी सहमे हुये नजर आये वही कैम्पटी पुलिस द्वारा भारी बारिश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से लोगो को कैम्पटी फॉल में जाने से रोक दिया। वही पानी के तेज बहाव के कारण कैम्पटी फाल में स्थित दुकानों में भी पानी धूस गया जिससे दुकान में रखा सामान को नुकसान पहुचा है परन्तु किसी भी प्रकार का जान का नुकसान नहीं हुआ है। मलबा और पत्थर झरने से बहकर झील में जमा हो गए। कैम्पटी पुलिस इंजार्च ने बताया कि भारी बारिश के कारण कैम्पटी फॉल के झरने का जलस्तर बढ गया था परन्तु पुलिस द्वारा भारी बारिश को देखते हुए पहले ही कैम्पटी फॉल में सभी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। उन्होने कहा कि दो घंटे के भितर की कैम्पटी फॉल का जलस्तर अपने मूल स्वरूप में आ गया था जिसके बाद सभी व्यवस्था सामान्य हो गई थी। उन्होने कहा कि कई लोग सड़क किनारे जंगल में मलबा डालते है जो भारी बारिश में बहकर मुख्य सड़क और कैम्पटी फॉल में आ जाता है जिसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की जाएगी और अनाधिकृत रूप से जंगल में मलबा डालने वालो को चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया