*हेलो… मैं आपका कृषि मंत्री गणेश जोशी बोल रहा हूं
*कृषि मंत्री जोशी ने प्रदेश के किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर केवाईसी अपडेट कराने का किया अनुरोध
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी जनपदों के किसानों को कॉल कर E-KYC करने का अनुरोध किया। मंत्री ने इस बात की खुशी जताई की काफी किसानों ने E-KYC की औपचारिकता पूर्ण कर ली है।
कई किसानों को आश्चर्य हुआ की प्रदेश के कृषि मंत्री स्वयं उन्हें कॉल कर E-KYC करने के लिए कह रहे हैं। एक किसान को तो लगा की यह एक प्रैंक कॉल है और कोई उनके साथ मजाक कर रहा है, जिस पर कृषि मंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया की वह ही बोल रहे हैं और वह फेसबुक पर जाकर चेक भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना में E-KYC अपडेट करने की समय सीमा 31 अगस्त तक बढ़ाई है।
बता दें, कि पीएम किसान की 11 किस्तों का पैसा लाभार्थी किसानों के खाते में भेजा जा चुका है. जिसके बाद से किसान 12वीं किस्त आने का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार ने किसानों को राहत देते हुए ई केवाईसी कराने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है.वहीं ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों के खाते में किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री