
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी अपील कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, मोहित अग्रवाल, मनोज उनियाल, गोविन्द ठाकुर, विशाल कुल्हान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार