देहरादून कोटे से कैबिनेट में पहुंचे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पहला ही फैसला ऐसा किया है कि हर तरफ उनकी वाह वाही होने लगी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे उपनल कर्मियों की सेवा समाप्ती के आदेश को रद्द करवा दिया है।
दरअसल विभिन्न मांगों को लेकर उपलन कर्मी पिछले काफी समय से धरना दे रहें हैं। त्रिवेंद्र सरकार ने इन आंदोलनकर्मियों की कोई सुध नहीं ली थी। आंदोलन कर रहे कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन के दौरान ही उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। लेकिन इसी बीच सूबे का निजाम बदल गया। कैबिनेट में सैनिक कल्याण का विभाग गणेश जोशी के पास आ गया। गणेश जोशी ने विभाग संभालते ही मास्टर स्ट्रोक मार दिया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में गणेश जोशी ने सेवा समाप्ती की घोषणा करने वाले आदेश को रद्द कर दिया। इस आदेश से 22000 से अधिक लोगों के फायदा पहुंचेगा जो विभिन्न विभागों में उपनल के जरिए लगे हुए हैं।

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी