देहरादून
प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सरखेत के आपदा प्रभावितों से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द उनके समाधान का आश्वासन दिया। प्रभावितों की हर संभव मदद को लेकर मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने प्रशासन को भी निर्देशित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ होने पर जल्द ग्रामीणों से मुलाकात की बात कही। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अस्वस्थ होने की कारण उन्होंने दिपावली के अवसर पर आपदा प्रभावितों के लिए अपनी बेटी व युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के माध्यम से आवश्यक सामान वितरित किए। साथ ही दिवाली की मिठाइयां भेंट की।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश