देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून इंद्रा नगर गल्जवाड़ी में आयोजित महिला दिवस एवं होली कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक एवं ग्राम प्रधान लीला शर्मा द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी आयोजित कार्यक्रम में नृत्य भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई और होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका में सुधार लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजना का संचालन कर महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधान लीला शर्मा, बीसीसी ज्योति, मंडल महिला मोर्चा मंत्री विनीता अधिकारी, वार्ड सदस्य रेखा, दीपा, विमला, रेणु राणा, कविता, राजू, कर्नल माया गुरुंग, हरिमाला, शोभा अधिकारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सक होंगे बर्खास्तः डॉ. धन सिंह रावत* *अनुबंध के तहत गायब चिकित्सकों से मेडिकल कॉलेज करेंगे वसूली* *स्वास्थ्य विभाग एनएमसी को भेजेगा बर्खास्त चिकित्सकों की सूची
सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन, सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के दिये निर्देश
डाकपत्थर क्षेत्र में यमुना नदी के टापू में फंसे 11 व्यक्तियों को पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू