देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून इंद्रा नगर गल्जवाड़ी में आयोजित महिला दिवस एवं होली कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक एवं ग्राम प्रधान लीला शर्मा द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी आयोजित कार्यक्रम में नृत्य भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई और होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका में सुधार लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजना का संचालन कर महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधान लीला शर्मा, बीसीसी ज्योति, मंडल महिला मोर्चा मंत्री विनीता अधिकारी, वार्ड सदस्य रेखा, दीपा, विमला, रेणु राणा, कविता, राजू, कर्नल माया गुरुंग, हरिमाला, शोभा अधिकारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी